बस्ती पुलिस को बड़ी कामयाबी: जाली नोट गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार, पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

 



बस्ती। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छावनी पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने भारतीय जाली करेंसी नोटों की छपाई, तस्करी और बाजार में खपाने वाले गिरोह के तीन वांछित अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

​पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। यह गिरोह लंबे समय से नकली नोटों के अवैध कारोबार में लिप्त था और पुलिस को चकमा दे रहा था। छावनी पुलिस और स्वाट टीम की घेराबंदी के आगे आज इनके मंसूबे पस्त हो गए।

पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद इनाम

​इस बड़े और संवेदनशील रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली संयुक्त पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने बड़ी घोषणा की है। एसपी ने जाली नोट गिरोह को दबोचने वाली पुलिस और स्वाट टीम के उत्साहवर्धन के लिए 25,घोषित हजार रुपये नगद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

​गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जाली नोट गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन नकली नोटों की छपाई कहां की जा रही थी और बाजार में इन्हें किन-किन माध्यमों से सप्लाई किया जा रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu